कनाडा जाने वाले छात्रों की उम्मीदों पर फिरा पानी, कनाडा सरकार ने कैंसिल की 3 हजार भारतीय छात्रों की एडमिशन
मिली जानकारी के अनुसार, सरकार द्वारा जिन 3 हजार छात्रों की एडमिशन कैंसिल की गई है। उन्हें अब अगस्त-सितंबर के शैक्षणिक सत्र की बजाए जनवरी माह में बुलाया जाएगा। ऐसे में तीन हजार भारतीय छात्र, जो अगस्त में कनाडा जानें की तैयारी कर चुके थे उनकी चिंता बढ़ गई है। इनमें से कई ने तो कनाडा जाने की आस में कनाडा के विभिन्न शहरों में किराए पर मकान भी ले लिए थे।
जिक्रयोग्य है कि अब इन विद्यार्थियों को जनवरी में दोबारा कनाडा जाना होगा। जिन विद्यार्थियों की एडमिशन कैंसिल हुई है उनमें से अधिकतर ने ओंटारियो के शिक्षण संस्थानों में दाखिला लिया था लेकिन अब उनका जाना फिलहाल स्थगित है। वहीं इस मामले में अभिभावकों के माथे पर भी चिंता की लकीरें आ गई हैं। वल्र्ड सिख आर्गनाइजेशन ने इस गंभीर मसले पर कनाडा सरकार व संबंधित शिक्षण संस्थानों से हस्तक्षेप की अपील की है।







