Tag: कई छात्र घायल

  • लुधियाना में मिनी टेंपू से टकराई स्कूली बस, कई छात्र घायल

    You are currently viewing लुधियाना में मिनी टेंपू से टकराई स्कूली बस, कई छात्र घायल

    School bus collided with mini tempu in Ludhiana, many students injured

    लुधियाना में मिनी टेंपू से टकराई स्कूली बस, कई छात्र घायल

     

    लुधियानाः महानगर में स्कूल बस के हादसे होने के मामले पिछले कुछ दिनों से काफी बढ़ रहे है। ऐसा ही एक मामला जिले के अन्तर्गत आते कस्बा दोराहा से सामने आया है। यहां सोमवार को बच्चों को ले जा रही स्कूली वैन हादसाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 12 छात्र घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपू चालक और वैन चालक को हिरासत में ले लिया है।

    बताया जा रहा है कि हादसा बस और छोटा हाथी के बीच हुआ है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत एंबुलेंस को फोन किया। घायलों में से दो को दोराहा के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया है। वहीं, तीन अन्य छात्रों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लुधियाना के प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया है।

    बता दें कि छात्रों का हाल जानने के लिए पूर्व कांग्रेसी विधायक लखबीर सिंह लक्खा अस्पताल पहुंचे। अभी तक पांचों छात्रों की हालत ठीक है। घायल छात्रा ने पुलिस को बताया कि उनकी वैन का ड्राईवर काफी तेज ड्राईव कर रहा था। जिस करण हादसा हो गया। वहीं, छात्रों के परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन भी लापरवाही बरत रहा है।