Tag: एनआईए और पंजाब पुलिस की टीम की कार्रवाई में तरनतारन हमले में इस्तेमाल रॉकेट लॉन्चर बरामद

  • एनआईए और पंजाब पुलिस की टीम की कार्रवाई में तरनतारन हमले में इस्तेमाल रॉकेट लॉन्चर बरामद, बाकी आरपीजी की तलाश जारी

    You are currently viewing एनआईए और पंजाब पुलिस की टीम की कार्रवाई में तरनतारन हमले में इस्तेमाल रॉकेट लॉन्चर बरामद, बाकी आरपीजी की तलाश जारी

    In the action of the team of NIA and Punjab Police, the rocket launcher used in the Tarn Taran attack was recovered, the search for the remaining RPG continues

    एनआईए और पंजाब पुलिस की टीम की कार्रवाई में तरनतारन हमले में इस्तेमाल रॉकेट लॉन्चर बरामद, बाकी आरपीजी की तलाश जारी

     

     

    तरनतारनः जिले के अंतर्गत आते गांव सरहाली में बीते दिनों थाने में हुए आरपीजी अटैक की जांच कर रही एनआईए और पंजाब पुलिस की टीम को उस वक्त कामयाबी हासिल हुई जब टीम ने आरपीजी अटैक में राकेट लांचर को बरामद कर लिया। जिसके बाद एनआईए और पंजाब पुलिस की टीम बाकी बचे आरपीजी को बरामद करने के तलाशी अभियान चला रही है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमले में इस्तेमाल हुए आरपीजी लॉन्चर को एनआईए और पंजाब पुलिस की टीम ने बरामद कर लिया है। बता दें कि तरनतारन हमले में रशियन मेड आरपीजी-22 का इस्तेमाल हुआ था। इसी तरह के दो आरपीजी और दो रॉकेट लॉन्चर अभी भी पंजाब में आतंकियों के स्लीपर सेलों के पास है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से 3 आरपीजी आतंकियों ने पंजाब के स्लीपर सेलों के पास भिजवाए गए हैं। पंजाब पुलिस अब बाकी बचे दो आरपीजी को तलाश रही है ताकि भविष्य में आतंकी इसी तरह की कोई वारदात अंजाम ना दे सकें।