Tag: एक ही नंबर पर दो स्मार्टफोन में चला सकेंगे WhatsApp

  • एक ही नंबर पर दो स्मार्टफोन में चला सकेंगे WhatsApp,लेकिन सुविधा के आपको करना पड़ेगा यह काम..

    एक ही नंबर पर दो स्मार्टफोन में चला सकेंगे WhatsApp,लेकिन सुविधा के आपको करना पड़ेगा यह काम..

     

    नई दिल्ली -अगर आप भी एक साथ दो एंड्रायड स्मार्टफोन पर WhatsApp चलाना चाहते हैं आपके लिए नया फीचर पेश है। WhatsApp के ताजा-तरीन मल्टी डिवाइस फीचर का नाम है, कम्पैनियन मोड। सालों से यूजर्स इस फीचर की डिमांड कर रहे थे और अब जाकर लगता है कि ये फीचर हकीकत में उपलब्ध होगा। WhatsApp के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.22.21.6 में इसको स्पॉट किया गया है। नए फीचर के आने से यूजर्स एक ही नंबर से दो अलग-अलग स्मार्टफोन पर इंसटेंट मैसेजिंग ऐप को इस्तेमाल कर सकेंगे।

    How you can chat with yourself on WhatsApp- Technology News, Firstpost

    इस फीचर्स को मल्टी डिवाइस सपोर्ट के दौर पर पेश किया गया है। नए फीचर की मदद से यूजर्स एक ही मोबाइल नंबर की मदद से दो व्हाट्सएप अकाउंट बनाएं जा सकते हैं। अपडेट के बाद यूजर्स को Register Device as Companion का एक विकल्प मिलेगा, जिससे यूजर्स दूसरे फोन में भी अपने एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को ओपन कर सकेंगे। नया डिवाइस लिंक करने के लिए आपको अपने फोन की सेटिंग्स में जाना है और यहां से लिंक्ड डिवाइसेस पर टैप करना है । अब यहां से आपको एक क्यूआर कोड दिखाई देगा। क्यूआर कोड को सेकेंडरी डिवाइस से स्कैन करें और आपके फोन में अकाउंट एक्टिव हो जाएगा।