Tag: एक आरोपी गिरफ्तार

  • अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने 5 घंटे में ही सुलझाया मामला, एक आरोपी गिरफ्तार

    You are currently viewing अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने 5 घंटे में ही सुलझाया मामला, एक आरोपी गिरफ्तार

    One accused arrested for shooting and killing a youth in Amritsar

    अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने 5 घंटे में ही सुलझाया मामला, एक आरोपी गिरफ्तार

    • अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते बटाला रोड पर स्थित बांके बिहारी मंदिर वाली गली में दिनदिहाड़े युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए करीब 5 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल उर्फ डड्डू निवासी जवाहर नगर के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपी की पहचान विक्की उर्फ जान के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन शाम साढ़े चार बजे के करीब दिन दिहाड़े उक्त इलाके में दो बाइक सवार आए और युवक को सरेआम गोलियां मार कर फरार हो गए थे। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आज एक आरोपी को काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि विक्की उर्फ जॉन को लगता था कि मृतक राहुल उर्फ सोमा निवासी बांके बिहारी गली उसकी मुखबिरी करता था।

    इस संबंधी जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस ने यह मामला उन्होंने 5 घंटे में ही सुलझाकर आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया था। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है पुलिस का दावा है कि जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।