एएसआई आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, बेटी को भेजी वीडियो में एएसआई बोला- 2 साल से कर रहे हैं परेशान, एसीपी नार्थ होंगे मौत के जिम्मेदार
जालंधरः बीते दिनों गोली मारकर आत्महत्या करने वाले एएसआई के मामले में एक नया मोड़ सामने आ गया है। जिसके तहत एएसआई स्वर्ण सिंह ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो अपनी बेटी, पत्नी और बेटे को भेजी थी जिसमें एएसआई ने एसीपी नार्थ और उसके दोस्तों पर उसे दो दोस्तों पर उसे लगातार दो साल से लगातार प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। वीडियो में एएसआई स्वर्ण सिंह बोल रहा है कि एसीपी और उसके दोस्त उसे दो साल से परेशान कर रहे हैं, प्रताड़ित कर रहे हैं। मेरी मौत के लिए यह सभी जिम्मेदार होंगे। एएसआई ने यह वीडियो विदेश में रहती अपनी बेटी को भेजी थी। इसके बाद उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी।
जानकारी अनुसार अनुसार मौते से पहले एएसआई स्वर्ण सिंह ने विदेश में बेटी को भेजी वीडियो में कहा कि वह एसीपी नॉर्थ की कोठी के बाहर खड़े हैं। उन्हें दो साल से प्रताड़ित किया जा रहा है। एसीपी और उसके दोस्तों ने शराब पी रखी है। वह देर रात एक बजे तक ड्यूटी पर हैं। एसीपी और उसके दोस्त 5056 गाड़ी में हैं। वह परेशान होकर आत्महत्या करने जा रहे हैं। उनकी मौत के लिए एसीपी नॉर्थ जिम्मेदार होंगे।
मेरी परेशानी के मेरे लैपटॉप में भी सुबूत हैं और मेरे घर पर भी सुबूत हैं। यह मेरी अंतिम कॉलिंग हैं जो मेरी बेटी को जा रही है, घर जा रही और मेरे बेटे को जा रही है। यह मुझसे फोन छीनने की कोशिश कर रहे हैं।
परिजनों के अनुसार एएसआई स्वर्ण सिंह ने इस वीडियो को भेजने के बाद ही तुरंत अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी रणजीत कौर ने बताया कि उन्होंने वीडियो के तुरंत बाद फोन भी किए, लेकिन कई घंटियों करने बाद अंत में एसीपी नॉर्थ सुखजिंदर सिंह ने फोन उठाया और सिर्फ इतना कहा कि स्वर्ण सिंह ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद फोन काट दिया







