Tag: इसे कहते है आत्मविश्वास: नई सरकार के पहले 100 दिन और 5 वर्ष का बनाएं रोडमैप

  • इसे कहते है आत्मविश्वास: नई सरकार के पहले 100 दिन और 5 वर्ष का बनाएं रोडमैप, कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी का मंत्रियों को निर्देश

    इसे कहते है आत्मविश्वास: नई सरकार के पहले 100 दिन और 5 वर्ष का बनाएं रोडमैप, कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी का मंत्रियों को निर्देश

    कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से अपने-अपने मंत्रालयों के सचिवों और अन्य अधिकारियों से मिलकर चर्चा करने के लिए कहा कि पहले 100 दिनों और अगले पांच वर्षों के एजेंडे को बेहतर ढंग से कैसे लागू किया जा सकता है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों से नई सरकार के पहले 100 दिनों और अगले पांच साल के लिए रोडमैप का मसौदा तैयार करने को कहा है. रविवार की सुबह यहां कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से अपने-अपने मंत्रालयों के सचिवों और अन्य अधिकारियों से मिलकर चर्चा करने के लिए कहा कि पहले 100 दिनों और अगले पांच वर्षों के एजेंडे को बेहतर ढंग से कैसे लागू किया जा सकता है.

    यह बैठक चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद हुई. कैबिनेट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चुनाव आयोग की सिफारिश भेजा. इसके साथ ही देश में सात चरणों में तारीखों को अधिसूचित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है.

    बता दें कि चुनाव आयोग ने देश में सात चरणों में कुल 543 सीटों पर मतदान कराने का ऐलान किया है.

    मंत्रियों को नए सरकार के लिए दिए ये निर्देश

    प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को कहा कि वह अपने अधिकारीयों या सचिव से अपने मंत्रालय के नई सरकार के पहले 100 दिन और अगले 5 वर्ष का रोडमैप तैयार करें. नई सरकार बनने के बाद कैसे पहले 100 दिन एवं 5 साल के एजेंडा के बेहतर इंप्लीमेंटेशन हो इसका भी रोडमैप और खाका तैयार करें