पंजाब के इस जिले में बम मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस, इलाका सील, फाइबर केबल बिछाने का चल रहा था काम
तरनतारनः तरनतारन के अंतर्गत आते भिखीविंड में उस वक्त सनसनी फैल गई जब फाइवर केबल बिछाने के लिए चल रही खुदाई के दौरान एक बम मिला, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने इलाके को सील कर दिया बम को 10 फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया है।
जानकारी अनुसार भिखीविंड-खेमकरण हाईवे पर निजी कंपनी द्वारा इंटरनेट के लिए तार बिछाने का काम चल रहा था। इसी दौरान तार बिछाने के लिए खुदाई की गई। खुदाई के दौरा मोर्टार मिला। कंपनी के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना भिखीविंड के एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को खाली करवाया गया। मोर्टार काफी खस्ता हाल में था।
इस संबंधी जानकारी देते एसएचओ ने कहा कि इसकी सूचना डीजीपी पंजाब को दे दी गई है। मोर्टार को डिफ्यूज करने के लिए टीम जालंधर से बुधवार तरनतारन पहुंच जाएगी। उसके बाद इसकी जांच होगी और उसे डिफ्यूज कर दिया जाएगा। तब तक के लिए बम को सुरक्षित स्थान पर दस फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया गया है।







