Tag: इंसानियत शर्मसार

  • इंसानियत शर्मसार, 6 वर्षीय बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी काबू

    You are currently viewing इंसानियत शर्मसार, 6 वर्षीय बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी काबू

    Shame on humanity, 6-year-old girl raped by uncle, accused arrested

    इंसानियत शर्मसार, 6 वर्षीय बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी काबू

     

    जालंधरः महानगर में रिश्तों को तार-तार और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के बस्ती शेख स्थित कोट मोहल्ला में एक चाचा ने अपनी ही छह वर्षीय भतीजी के साथ शराबी हालत में दुष्कर्म कर डाला। आरोपी को पकड़ कर परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया है और बच्ची को देर रात सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने घर पर पूजा पाठ का कार्यक्रम रखा था। घर पर प्रीतिभोज भी रखा था। उसी दौरान उनके रिश्तेदार भी वहां आए हुए थे और शराब पीने के बाद अंदर सो रहे थे कि अचानक उनकी बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बच्ची की चीखें सुनकर मां कमरे की तरफ भागी। जब अंदर जाकर देखा तो बच्ची संदिग्ध हालत में पड़ी थी और रो रही थी महिला ने तुरंत अपने पति को आवाज लगाई। बच्ची के पिता ने बताया कि फर्श पर खून बिखरा पड़ा था और दरिंदा वहीं पर मौजूद था। जिसे उन्होंने मौके पर ही पकड़ लिया और इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

    दुष्कर्म की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस थाना डिविजन नंबर पांच के एएसआई हरीश कुमार ने बताया कि उन्होंने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवा के मेडिकल के लिए भेज दिया है। एएसआई हरीश कुमार ने बताया कि मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।