Tag: आदेश जारी

  • श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर जालंधर सभी स्कूलों व कालेजों में इस दिन रहेगी आधे दिन की छुट्टी, आदेश जारी

    You are currently viewing श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर सभी स्कूलों व कालेजों में इस दिन रहेगी आधे दिन की छुट्टी, आदेश जारी

    On this day all schools and colleges will have a half-day holiday on the occasion of Prakashotsav of Shri Guru Nanak Dev ji, order issued

    श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर जालंधर सभी स्कूलों व कालेजों में इस दिन रहेगी आधे दिन की छुट्टी, आदेश जारी

     

     

     जालंधरः महानगर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर 5 नवंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था को मद्देनजर रखते हुए 5 नवंबर को जालंधर के सभी शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। इस संबंध में जारी निर्देशों में जालंधर के डीसी जसप्रीत सिंह ने कहा कि नगर कीर्तन के दौरान सभी रूट बदल दिए जाएंगे। ऐसे में विद्यार्थियों की सहूलियत और संगत की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की हद के अंतर्गत पड़ते सभी स्कूल व कालेजों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।

    उन्होंने कहा कि आधे दिन की छुट्टी का फैसला लोगों की भावनाओं-आस्था और स्कूलों-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओें की सुरक्षा उन्हें असुविधा से बचाने के लिए लिया गया है। डीसी ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि आधे दिन की छुट्टी सिर्फ नगर निगम जालंधर की हद में आते सभी शिक्षण संस्थानों में ही रहेगी। दोपहर बाद सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

    वहीं, प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने नगर कीर्तन के मार्ग से जुड़ने वाली सड़क पर सुबह से ही बैरिकेड लगाने की मांग रखी। इस पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर ही बैरिकेड की उचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए। गुरमीत बिट्टू ने लंगर लगाने वाली संस्थाओं से वितरण करते समय गंदगी न फैलाने व भीड़ एकत्रित न करने का आग्रह भी किया है।