Tag: अवतार हैनरी ने किया स्वागत

  • जालंधर में आम आदमी पार्टी को लगा तगड़ा झटका, जोगिंदरपाल शर्मा कांग्रेस में शामिल, अवतार हैनरी ने किया स्वागत

    जालंधर में आम आदमी पार्टी को लगा तगड़ा झटका, जोगिंदरपाल शर्मा कांग्रेस में शामिल, अवतार हैनरी ने किया स्वागत

    Aam Aadmi Party suffered a major setback in Jalandhar, Joginderpal Sharma joined Congress, Avtar Henry welcomed

    जालंधर में आम आदमी पार्टी को लगा तगड़ा झटका, जोगिंदरपाल शर्मा कांग्रेस में शामिल, अवतार हैनरी ने किया स्वागत

     

    जालंधर: 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जहां सभी राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना प्रचार जोर शोर से कर रही हैं। वहीं भाजपा को छोड़ सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं रविवार को आम आदमी पार्टी को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब जालंधर नार्थ के हलका प्रभारी जोगिंदरपाल शर्मा ने आज कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस में शामिल होने पर शर्मा का पार्टी में स्वागत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवतार सिंह हैनरी ने किया।

    जानकारी अनुसार रविवार को जालंधर उत्तरी के हल्का इंचार्ज जोगिंद्र पाल शर्मा आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के सीनियर नेता अवतार सिंह हैनरी ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई और अपने निवास पर एक सादे समागम में उनका स्वागत किया। इस मौके कांग्रेस के कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। बता दें कि जोगिंद्र पाल शर्मा को आम आदमी पार्टी की और से हल्का प्रभारियों की सूचि जारी करने के समय जालंधर नॉर्थ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।