Tag: अमृतसर में हुई बड़ी वारदात

  • अमृतसर में हुई बड़ी वारदात, आंगनबाड़ी यूनियन की प्रधान का अज्ञात व्यक्ति द्वारा कत्ल

    You are currently viewing अमृतसर में हुई बड़ी वारदात, आंगनबाड़ी यूनियन की प्रधान का अज्ञात व्यक्ति द्वारा कत्ल

    Major incident in Amritsar, head of Anganwadi union murdered by unknown person

    अमृतसर में हुई बड़ी वारदात, आंगनबाड़ी यूनियन की प्रधान का अज्ञात व्यक्ति द्वारा कत्ल

     

    चोगावा: महानगर के अंतर्गत आते चोगावा के लोपोके के गांव बहिड़वाल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आंगनबाड़ी यूनियन की प्रधान की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं इस हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान बीबी परमजीत कौर के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते मृतका के बेटे कुलदीप सिंह ने बताया कि गत शाम करीब 7.30 बजे उसकी मां घर में अकेली थी। उस समय अज्ञात व्यक्तियों ने घर आकर उसकी मां का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • अमृतसर में हुई बडी वारदात, घर में घुसकर तीन युवकों ने ट्रक चालक की पत्नी से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई

    You are currently viewing अमृतसर में हुई बडी वारदात, घर में घुसकर तीन युवकों ने ट्रक चालक की पत्नी से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई

    Big incident in Amritsar, three youths raped the wife of truck driver after entering the house, also made a video

    अमृतसर में हुई बडी वारदात, घर में घुसकर तीन युवकों ने ट्रक चालक की पत्नी से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई

     

    अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते गांव भिंडी सैदां में एक बड़ी वारदात सामने आ रही है, जहां कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर महिला के साथ साहुमिक दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाकर उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर उक्त युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।

    इस संबंधी पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पति ट्रक चलाता है। इस कारण वह घर में अकेली रहती है। गांव खुसपुर निवासी रेशम सिंह और लाबा सिंह उस पर बुरी नजर रखते हैं। इस बारे में वह अपने परिवार को बता चुकी है। कुछ महीने पहले उसका पति पंजाब से बाहर था और आरोपित जबरदस्ती उसके घर में घुस आए और जबरदस्ती करने लगे। फिलहाल, पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना भिंडी सैदां की पुलिस ने खुसपुर गांव निवासी रेशम सिंह, लाबा सिंह और अभितेज सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जालसाजी करने के आरोप में एफआइआर दर्ज की है।

    पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे काबू करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जब उसने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी तो आरोपितों ने उसे धमकाया कि वे उसकी वीडियो वायरल कर देंगे और उसे समाज में बुरी तरह से बदनाम कर देंगे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अपनी और परिवार की बदनामी के कारण उसने घटना का जिक्र कभी अपने परिवार से नहीं किया। महिला ने आरोप लगाया कि अब तीनों आरोपित उसे फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं। इसके बाद उसने पुलिस की शरण ली है।

  • अमृतसर में हुई बड़ी वारदात, नकाबपोश लुटेरों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों को बंधक बना 6 लाख लूटे

    You are currently viewing अमृतसर में हुई बड़ी वारदात, नकाबपोश लुटेरों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों को बंधक बना 6 लाख लूटे

    Major incident in Amritsar, masked robbers took Central Bank of India employees hostage and looted 6 lakhs

    अमृतसर में हुई बड़ी वारदात, नकाबपोश लुटेरों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों को बंधक बना 6 लाख लूटे

     

    अमृतसरः महानगर में इस वक्त की बड़ी घटना सामने आ रही है, जहां कुछ लुटेरों ने एक बैंक के कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब 6 लाख रुपए लूट कर मौके से फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 4 लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है और उन्होंने वारदात के वक्त मास्क पहन रखे थे। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

    जानकारी अनुसार शुक्रवार दोपहर को अमृतसर जीटी रोड अल्फा वन के सामने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में हुई। बैंक मैनेजर ने बताया कि पहले एक व्यक्ति बैंक के अंदर ग्राहक बनकर आया। उसने देखा कि बैंक में भीड़ कम है और सभी अपने साथियों के साथ व्यस्त हैं। तीन और युवक बैंक में हथियारों के साथ घुसे। चारों ने मुंह पर मास्क लगा रखे थे और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कैशियर के पास रखा तकरीबन 6 लाख रुपए कैश लूटकर साथ ले गए।

    इस संबंधी जानकारी देते पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने जानकारी दी कि सभी लुटेरे सफेद रंग की कार में बैंक के बाहर पहुंचे थे। सभी आरोपियों ने मास्क पहन रखे थे। फिलहाल टीमें जांच में जुट गई हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली जाएगी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर्मचारियों के बयान लेना शुरू कर दिया है। फॉरेंसिंक विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। डॉग स्क्वैड की टीम भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस की टीम लूटपाट करने वालों के रूट का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।