Tag: अमृतसर में हथियारबंद युवकों ने किया वकील संदीप गोरसी पर हमला

  • अमृतसर में हथियारबंद युवकों ने किया वकील संदीप गोरसी पर हमला, गंभीर घायल

    You are currently viewing अमृतसर में हथियारबंद युवकों ने किया वकील संदीप गोरसी पर हमला, गंभीर घायल

    Armed youths attacked lawyer Sandeep Gorsi with sharp weapons in Amritsar, seriously injured

    अमृतसर में हथियारबंद युवकों ने किया वकील संदीप गोरसी पर हमला, गंभीर घायल

     

    अमृतसरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और आए दिन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती पेश कर रही है। ऐसा ही एक मामला महानगर में उस वक्त सामने आया जब कुछ हथियारबंद युवकों ने ए़डवोकेट संदीप गोरसी के नेहरू कांप्लेक्स में आधा दर्जन से अधिक युवकों ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान उक्त युवकों ने उनका आइफोन और कैश छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

    जानकारी अनुसार सुप्रीम कोर्ट के वकील संदीप गोरसी बताया कि वह दोपहर के समय खाना खाकर अभी अपने ऑफिस में ही बैठे ही थे, इतने में कुछ युवक ऑफिस में आ गए। आधा दर्जन से अधिक युवकों ने आते ही उन पर हमला कर दिया। युवकों के हाथों में हथियार थे, जिसके साथ उन्होंने वकील के चेहरे पर वार किए। इतना ही नहीं, आरोपी टेबल पर पड़ा उनकी पत्नी का फोन और कैश भी साथ ले गए।

    पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। संदीप गोरसी ने बताया कि वह दो युवकों को पहचानते हैं और अन्य को देखकर पहचान सकते हैं। फिलहाल उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका मेडिकल करवाया जा रहा है। घटना के बाद बार एसोसिएशन के कई पदाधिकारी उनके कार्यालय पहुंचे। उन्होंने संदीप गोरसी पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। अगर पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकामयाब रहती है तो एसोसिएशन की तरफ से विरोध किया जाएगा।