अमृतसर में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई तीव्रता
अमृतसरः अमृतसर में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर ऑफ भूकंप विज्ञान से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप सोमवार सुबह करीब 3.42 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.1 मैग्नीट्यूड थी, जो किसी भी इमारत को हिलाने में सक्षम है। वहीं इस भूकंप का केंद्र बिंदू 145 कि.मी. अमृतसर से पश्चिम में पाकिस्तान के चिनिओट शहर से 8 कि.मी. दूर आंका गया है, जो सतह से 120 किमी नीचे है। पाकिस्तान के चिनिओट में इसकी तीव्रता 4.2 मैग्नट्यूट आंकी गई। इस भूकंप से अभी तक किसी भी जानी-माली नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में शनिवार, 12 नवंबर 2022 की रात 7.57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गई थी। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घरों से बाहर निकलकर भागने लगे थे। इनकी तीव्रता 4.1 मापी गई।
बता दें कि बीते दिनों भारत के दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मंगलवार को आए भूकंप का केंद्र नेपाल था। यहां के दोती में एक घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई थी।







