Tag: अमृतसर में बेखौफ लुटेरे

  • अमृतसर में बेखौफ लुटेरे, आइसक्रीम दुकान के मालिक की गोली मारकर की हत्या

    You are currently viewing अमृतसर में बेखौफ लुटेरे, आइसक्रीम दुकान के मालिक की गोली मारकर की हत्या

    Fearless robbers shot dead ice cream shop owner in Amritsar

    अमृतसर में बेखौफ लुटेरे, आइसक्रीम दुकान के मालिक की गोली मारकर की हत्या

    अमृतसर : महानगर में लुटेरो का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन लुटेरों लूटपात और हत्याओं जैसी संगीन अपराधों कोअंजाम देकर आराम से फरार हो जाते हैं। वहीं पुलिस सांप निकलने के बाद लाठी पीटती नजर आती है। ऐसा ही एक मामला सोमवार देर रात महानगर में उस वक्त सामने आया, जब एक आईसक्रीम की दुकान में लूट की नियत से आए लुटेरों ने मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक दुकानदार की पहचान राजिंदर कुमार कालिया के रूप में हुई हैं जो कि बिजली विभाग से एसडीओ के पद से रिटायर्ड हुए थे।

    घटना की जानकारी देते आसपास के दुकानदारों ने बताया कि 3 हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे, जिनमें से एक मोटरसाइकिल पर बैठा था, जबकि 2 युवक दुकान में घुस गए और कुछ सामान खरीदने के बहाने दुकानदार को बातों में उलझाकर उसके गल्ले से पैसे निकालने लगे। जब दुकानदार ने गल्ले से पैसे निकालने का विरोध किया तो लुटेरों ने उसे गोली मार दी।

    मामले की सूचना मिलते ही छेहरटा थाने की पुलिस और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसीपी सरबजीत सिंह बाजवा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में कैद इन हमलावरों को जल्द ही बेनकाब कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • अमृतसर में बेखौफ लुटेरे, सरकारी डाक्टर के सिर पर गोली मारकर की हत्या

    You are currently viewing अमृतसर में बेखौफ लुटेरे, सरकारी डाक्टर के सिर पर गोली मारकर की हत्या

    Firing again in Amritsar, robbers shot and killed the doctor

    अमृतसर में बेखौफ लुटेरे, सरकारी डाक्टर के सिर पर गोली मारकर की हत्या

     

    अमृतसर: पंजाब में पुलिस प्रशासन की नाकामी के चलते पिछले कुछ महीनों से अपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है और आए दिन लूटपाट और हत्याओं जैसे मामले सामने आ रहे हैं। वहीं मंगलवार देर रात ऐसा ही एक मामला महानगर में उसवक्त सामने आया, जब लुटेरों ने एक डाक्टर को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद इलाके में दहश्त फैल गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मृतक डाक्टर की पहचान चरनजीत सिंह के रूप में हुई है और वह सरकारी डाक्टर के रूप में कार्य कर रहे थे।

    वारदात की जानकारी देते मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि डॉक्टर चरनजीत सिंह अपने रिश्तेदार जगदेव सिंह और सुखदीप सिंह के साथ कार में अमृतसर से मानांवाला जा रहा था। चरणजीत पेशाब करने के लिए अपने साथियों के साथ कार से उतरा तो पीछे से काले रंग की कार में आए 2 युवक लूट के इरादे से उनसे छीना-झपटी करने लगे।

    विरोध करने पर लुटेरों ने चरनजीत के सिर में गोली मार दी और जगदेव सिंह व सुखदीप सिंह पर राडों से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।