Tag: अमृतसर में एएसआइ ने अपनी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली

  • अमृतसर में एएसआइ ने अपनी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

    You are currently viewing अमृतसर में एएसआइ ने अपनी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

    ASI shot himself with his revolver in Amritsar, condition critical

    अमृतसर में एएसआइ ने अपनी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

     

    अमृतसरः महानगर में थाना छेरहटा के अंतर्गत आते क्षेत्र जापानी मिल निवासी पीसीआर पुलिसकर्मी एएसआई जसवंत सिंह द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लगभग तीन माह पहले उसकी पत्नी की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। इसके बाद वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा था। उसके सहयोगी पुलिसकर्मियों ने बताया कि उसका बेटा कनाडा में रहता है।

    रविवार सुबह वह थाने से घर खाना खाने के लिए गया था और उसने गुरुद्वारा साहब में भी माथा टेका था। इसके बाद जब वह थाने पर लौटा तो उसने अपनी कारबाइन से खुद को सिर में गोली मार ली। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि जब सभी ने गोली की आवाज सुनी तो वह उस ओर भागे। जहां जसवंत सिंह खून से लथपथ था। उसके सिर से खून बह रहा था। उन्होंने तुरंत जसवंत को गाड़ी में डाला और अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच चुके हैं और विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई हैं।