Tag: अमृतसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

  • अमृतसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जग्गू भगवानपुरिया के 2 साथी गिरफ्तार

    You are currently viewing अमृतसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जग्गू भगवानपुरिया के 2 साथी गिरफ्तार

    Amritsar police got huge success, 2 associates of Jaggu Bhagwanpuria arrested

    अमृतसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जग्गू भगवानपुरिया के 2 साथी गिरफ्तार

     

    अमृतसरः महानगर में नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पहले पुलिस नाका तोड़ भागे जिसके बाद पुलिस ने 11 किलोमीटर तक उनका पीछा किया। उन्होंने पूरे समय पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाईं और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। अंत में दोनों को वडाला जिहाल नाले के पास पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने अवैध हथियार और 14 करोड़ रुपए की हेरोइन भी बरामद की है।

    जानकारी अनुसार, बुधवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि जग्गू गैंग के सदस्य कार में सवार होकर हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने जंडियाला टी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान आरोपी बोलेरो कार में नाके पर पहुंचे, लेकिन वे रूके नहीं और नाका तोड़ आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। पुलिस को पीछे आते हुए देख कर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

    पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई और 11 किलोमीटर आगे जाकर आरोपियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तरनतारन के रहने वाले गुरभेज उर्फ बाबा और शमशेर उर्फ करण के रूप में हुई है। दोनों आरोपी गैंगस्टर जग्गू के करीबी बताए जा रहे हैं। गुरभेज उर्फ बाबा कत्ल के 3 मामलों में नामजद है। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल और पूछताछ शुरू कर दी है।