Tag: अमृतपाल सिंह के सांसद पद को HC में चुनौती

  • अमृतपाल सिंह के सांसद पद को HC में चुनौती, जानें क्या है पूरा मामला

     अमृतपाल सिंह के सांसद पद को HC में चुनौती, जानें क्या है पूरा मामला

     

     

    पंजाब के खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह के चुनाव को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक चुनाव याचिका दायर कर चुनौती दी गई है. जेल में बंद अमृतपाल सिंह पर चुनाव प्रचार के दौरान धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल करने और नामांकन पत्र में जानकारी छिपाने का आरोप है.

    पंजाब के खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह के चुनाव को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी गई है. अमृतपाल सिंह पर चुनाव प्रचार के दौरान धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल करने और नामांकन पत्र में कई अहम जानकारियां छिपाई हैं. उनके चुनाव खर्च, जिसमें उनके समर्थन में रोजाना कई बैठकें हुईं और पैसा कहां खर्च हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई. उन्होंने अमृतपाल सिंह पर धर्म के नाम पर वोट मांगने के लिए धार्मिक पहचान का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. और कहा कि यह अवैध और भ्रष्ट आचरण के समान है.दायर याचिका में उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह ने बिना अनुमति के सोशल मीडिया पर प्रचार किया. उन्होंने कहा कि चूंकि अमृतपाल जेल में है, इसलिए उसके परिवार के सदस्यों ने धार्मिक स्थलों पर प्रचार किया और गुरुद्वारे से घोषणापत्र जारी किया. विक्रमजीत सिंह ने हाईकोर्ट से अमृतपाल सिंह का चुनाव रद्द करने की अपील की.