अमृतपाल का एक और साथी गिरफ्तार..
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा बुलाई बैठक में अहम चर्चा
अजनाला – पंजाब पुलिस को भगोड़े अमृतपाल सिंह की तलाश है और जगह-जगह छापेमारी जारी है। इसी बीच पुलिस ने अमृतपाल के सबसे करीबी गनमैन वरिंदर जौहल को गिरफ्तार किया है। उस पर NSA (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) लगाकर उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है। उस समेत अब तक 8 आरोपी डिब्रूगढ़ जेल भेजे जा चुके हैं।
वहीं, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की तरफ से पंजाब में बन रहे हालातों को लेकर बुलाई गई बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में 60 से 70 सिख संगठनों को बातचीत का न्योता दिया गया है। इसमें संगठनों के सदस्यों के साथ-साथ हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भी पहुंचे हैं। बैठक में किसी भी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि को बुलाया नहीं गया।








