Tag: अब नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट.. पढ़ें पूरी खबर

  • पंजाब सरकार ने विजिलेंस अधिकारियों के लिए जारी किए कड़े निर्देश, अब नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट.. पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing पंजाब सरकार ने विजिलेंस अधिकारियों के लिए जारी किए कड़े निर्देश, अब नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट.. पढ़ें पूरी खबर

    Punjab government issued strict instructions for vigilance officers, now they will not be able to wear jeans-t-shirts .. Read full news

    पंजाब सरकार ने विजिलेंस अधिकारियों के लिए जारी किए कड़े निर्देश, अब नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट.. पढ़ें पूरी खबर

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में अब विजिलेंस के अधिकारी जींस और टी-शर्ट नहीं पहन सकेंगे। सरकार ने यह आदेश ऑफिस में बैठने वाले अधिकारियों के लिए जारी किए हैं। अब हर रैंक के अधिकारियों को ऑफिस में फॉर्मल ड्रेस पहन कर ही प्रवेश करना होगा। हालांकि पंजाब सरकार ने फील्ड में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर यह आदेश जारी नहीं किए उन्हें इस आदेशों के तहत छूट दी गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार को बीते समय विजिलेंस ऑफिस में बैठे अधिकारियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर आपत्तियां मिली थी। यही कारण है कि सरकार द्वारा इन मिली शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने ऑफिस में बैठने वाले अधिकारियों के लिए फॉर्मल ड्रेस पहनने के आदेश जारी किए हैं।

    नए आदेशों के तहत अब हर विजीलेंस के हरेक अधिकारी फॉर्मल पेंट-शर्ट, ब्लेजर और कोट में दिखेगा न कि जींस और टी-शर्ट पहन कर बैठा होगा। वहीं सर्दियों में चमकदार जैकेट ना पहनने के आदेश जारी किए गए है। अधिकारियों और कर्मचारियों को जुराबों के साथ काले या ब्राउन ऑक्सफोर्ड जूते पहनने के लिए कहा गया है और सिर्फ मेडिकल समस्या होने पर मैडिकल सर्टिफिकेट के साथ चप्पलों, सैंडलों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    वहीं विभाग द्वारा महिला कर्मचारियों को सूट, साड़ी, फार्मल कमीज और ट्राऊजर्स डालने के लिए कहा गया है और जींस, टी-शर्ट, स्पोर्टस जूते, चप्पले पहनने से मना किया गया है। पंजाब सरकार ने विजिलेंस अधिकारियों के लिए जारी किए कड़े निर्देश, अब नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट.. पढ़ें पूरी खबरविभाग द्वारा यह निर्देश जारी किए गए है कि ड्यूटी समय दौरान लाजमी तौर पर पहचान पत्र पहना जाए और मांगे जान पर उपलब्ध करवाई जाए।