अग्निपथ के खिलाफ फूटा युवाओं का गुस्सा ट्रेन में लगाई आग, समझाने के लिए सरकार ने जारी की ‘फैक्ट शीट’
अग्निपथ योजना के खिलाफ भड़के हिंसक आंदोलन को संभालने के लिए सरकार ने अनौपचारिक रूप से एक फैक्ट शीट जारी की है जिसमें सरकार ने इस योजना के फायदे गिनाने की कोशिश की है।

केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ देशभर में आक्रोश देखा जा रहा है। बिहार से हरियाणा तक आंदोलन हिंसक होता जा रहा है। कहीं गाड़ियों में आग लगा दी गई तो कहीं ट्रेन की पटरियां उखाड़ दी गईं। ऐसे में सरकार युवाओं को स्कीम के फायदे समझाने की कोशिश कर रही है। वहीं विपक्ष का कहना है कि इस योजना के जरिए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाएगा और इससे सेना की गरिमा भी कम होगी।
युवाओं को समझाने के लिए अब सरकार ने अनौपचारिक रूप से एक फैक्ट शीट जारी की है। इसका टाइटल है, ‘ अग्निपथ, मिथक बनाम तथ्य।’ इस शीट के जरिए सरकार ने अपना पक्ष रखने की कोशिश की है। योजना को लेकर जो सवाल उठाए जा र हे हैं उनके जवाब इसमें दिए गए हैं।







