Tag: Tractor चोरी कर ले जा रहे चोर पर मालिक ने किया फायर

  • Tractor चोरी कर ले जा रहे चोर पर मालिक ने किया फायर, चोर गंभीर Injured, जांच में जुटी Police

    You are currently viewing Tractor चोरी कर ले जा रहे चोर पर मालिक ने किया फायर, चोर गंभीर Injured, जांच में जुटी Police

    Owner opened fire on thief who was stealing tractor, thief seriously injured, police engaged in investigation

    Tractor चोरी कर ले जा रहे चोर पर मालिक ने किया फायर, चोर गंभीर Injured, जांच में जुटी Police

     

    लुधियाना: महानगर के अंतर्गत आते थाना जोधेवाल में राहों रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे एक ट्रैक्टर चोरी कर रहे एक चोर पर मालिक ने फायर कर दिया। जिसमें चोर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह एक चोर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को चोरी कर रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर के मालिक की आंख खुल गई और उसने चोर पर अपनी पिस्तौल से फायर कर दिया। गोली चोर के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इस मामले संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष गुरदयाल सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब तीन बजे एक व्यक्ति ट्रैक्टर चोरी कर ले जा रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर मालिक की आंख खुल गई और वह ट्रैक्टर चोर के पीछे भागा, लेकिन चोर ट्रैक्टर को भगा ले गया। इसी बीच ट्रैक्टर मालिक ने अपनी पिस्तौल से ट्रैक्टर के टायर पर गोली चला दी, लेकिन गोली चोर के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में चोर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर चोर की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि चोर का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।