Subhash Sohu हत्याकांड में AGTF की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, America से जुड़े आरोपियों के तार
चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स ने एसएएस नगर मोहाली पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चला राजस्थान में हुई सुभाष सोहू की हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि 8 अक्टूबर को राजस्थान के जोधपुर में दिनदहाड़े सुभाष सोहू की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। यह पूरी घटना घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
इस संबंधी जानकारी पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पवित्र USA और मनजींदर फ्रांस से जुड़े हुए हैं। DGP ने बताया कि आरोपी इस समय डेराबस्सी पुलिस के पास रिमांड पर चल रहे हैं और पूछताछ दौरान कई और खुलासे होने की संभावना है।
पुलिस मुताबिक इस मामले के मास्टरमाइंड भानु सिसोदिया ने पूछताछ में माना है कि फरवरी 2024 में उसके साथी अनिल लेगा की हत्या का बदला लेने के लिए सुभाष की हत्या की योजना बनाई थी। वहीं, वारदात को अंजाम देने के लिए मोहम्मद असीफ और अनिल कुमार गोदारा ने अहम मुख्य भूमिका निभाई है।
गौरतलब है कि सुभाष उर्फ साहू की आठ अक्टूबर को संगरिया जोधपुर राजस्थान में दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी और आरोपी पैदल ही आए थे। आरोपियों ने पहले सुभाष से बातचीत की थी। इसके बाद उन्होंने सुभाष के सिर पर पांच गोलियां मारी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।







