Sidhu Musewala Murder case:पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए हुआ सिद्धू मूसेवाला का मर्डर? सामने आया हत्या का कनाडा कनेक्शन
Sidhu Musewala Murder: सिंगर मूसेवाला मर्डर केस में खुलासा, गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली हत्या की जिम्मेदारी, जानिए क्या है मर्डर का कनाडा कनेक्शन…
पुलिस का कहना कि एक अल्टो कार लेकर भागे हैं बदमाश
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुई 2 गाड़ियां जिसमें एक बोलेरो और दूसरी कोरोला दिल्ली नंबर प्लेट वाली दोनों गाड़ियां पुलिस ने हिरासत में ले ली है
पंजाब के जानेमाने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पूरा देश स्तब्ध है. बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. यह घटना उस समय हुई जब वह मूसेवाला खुद अपनी कार चला रहे थे. मूसेवाला की हत्या के कुछ ही देर बाद गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इस मर्डर की जिम्मेदारी ली है. वहीं अब इस मर्डर के बारे में यह भी कयास लगाया जा रहा है कि यह हत्या बदले के लिए की गई है.
सिद्धू मूसेवाला पंजाब के टॉप मोस्ट गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और उसके गैंग के निशाने पर था. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लंबे समय से सिद्धू मूसेवाला गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के निशाने पर था. इसलिए मौका मिलते ही इस गैंगस्टर ने सिंगर की हत्या करवा दी. सूत्रों की मानें तो सिद्धू मूसेवाला इन दिनों बिश्नोई गैंग के विरोधी ग्रुप को सपोर्ट कर रहे थे.

सोशल मीडिया पर कनाडा के गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
इसी बीच जहां इस मर्डर को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. तभी सोशल मीडिया पर कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बरार ने सिद्धू मूसेवाला की मौत की जिम्मेदारी ली है. गोल्डी ने फेसबुक पर इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट लिखी है.
क्या बदले के लिए हुआ मर्डर
इसी बीच एक कयास और लगा या जा रहा है कि सिद्धू की हत्या बदला लेने के लिए की गई है. सवाल है कि क्या 8 अगस्त 2021 को मोहाली के सेक्टर 71 में यूथ अकाली लीडर Vicky Middukhera की हत्या का बदला लेने के लिए सिद्धू मूसेवाला को गोलियां मारी गईं और उन्हें मौत के घाट उतारा गया.








