Sad News: लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन व CASA के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट एवं केशियर जोधराज गुप्ता के निधन से शिक्षा जगत में दौड़ी शोक की लहर…
MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर में शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में सुबह दिन निकलते ही शोक की लहर दौड़ गई । दिन निकलते ही हर तरफ यह दुःखद ख़बर दौड़ गई, कि लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन व प्रमुख संस्था (CASA) के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट एवं केशियर जोधराज गुप्ता का निधन हो गया है
वह बीते कई सालों से यानि सन 1997 से एक अध्यक्ष के रूप में विद्या प्रकाश एजुकेशनल ट्रस्ट, लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल, जालंधर चला रहे थे। आज अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करस्वर्ग सिधार गए।
शिक्षा जगत के साथ-साथ एक नेक इंसान भी थे और हमेशा दिन दुखियों की सेवा कार्य में हमेशा तत्पर रहते थे। बढ़ती उम्र के बावजूद वह कभी भी अपने काम में आलस्य नहीं करते थे और प्रतिदिन समय के साथ स्कूल में पहुंच जाते थे, जिससे उनके स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापक व छात्र भी काफी प्रभावित थे।
CASA संस्था के समूह मेंबर्स ने ऐसी पवित्र रूह को नमन कर उनको श्रद्धांजलि दी एवं भगवान आगे उनके परिवार को हिम्मत और हौसला देने की प्रार्थना की।
इस दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप के प्रेजिडेंट अनिल चोपड़ा ने कहा कि स्वर्गीय जोधराज गुप्ता का अचानक सांसारिक यात्रा को पूरा कर जाना शिक्षा जगत के लिए एक बड़ी क्षति है और उनके इस तरह चले जाने से उनकी कमी कभी भी पूरी नहीं हो सकती। स्वर्गीय जोधराज गुप्ता जी के अचानक स्वर्ग सिधार जाने से जहां शिक्षा जगत में वहीं राजनितिक, धार्मिक व सामाजिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।








