Tag: Punjab मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद आज होगी पहली Cabinet Meeting

  • Punjab मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद आज होगी पहली Cabinet Meeting, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले.

    You are currently viewing Punjab मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद आज होगी पहली Cabinet Meeting, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    First cabinet meeting to be held today after reshuffle in Punjab cabinet, big decisions can be taken

    Punjab मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद आज होगी पहली Cabinet Meeting, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले.

     चंडीगढ़ः पंजाब में होने जा रहे ग्राम पंचायत चुनाव से ठीक पहले पंजाब सरकार ने मंगलवार यानि आज कैबिनेट की अहम मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग आज दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर होगी। बता दें कि मंत्री मंडल में पांच मंत्रियों के फेरबदल के बाद ये पहली कैबिनेट मीटिंग हो रही है।

    बताया जा रहा है कि पहले मीटिंग पीएपी जालंधर में होनी थी मगर फिर किन्हीं कारणों से उक्त मीटिंग का वेन्यू जालंधर से बदल कर चंडीगढ़ कर दिया गया है। मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी क्योंकि आने वाले दिनों में 4 विधानसभा हलकों में उपचुनाव होने हैं। गौरतलब है कि पंजाब कैबिनेट में शामिल 5 नए मंत्रियों की यह पहली मीटिंग है। इससे पहले 2 सितंबर को मीटिंग हुई थी, जिसमें सरकार ने पेट्रोल और डीजल के रेट पर वैट बढ़ाया था। हालांकि अब त्योहारों का सीजन आने वाला है। इसके मद्देनजर सरकार लोगों को ध्यान में रख कर बड़े फैसले ले सकती है।