Tag: Punjab BJP के पूर्व प्रधान Shwet Malik को मिली जान से मारने की धमकी

  • Punjab BJP के पूर्व प्रधान Shwet Malik को मिली जान से मारने की धमकी, Police को दी Recording

    You are currently viewing Punjab BJP के पूर्व प्रधान Shwet Malik को मिली जान से मारने की धमकी, Police को दी Recording

    Former Punjab BJP chief Shwet Malik received death threat, police gave recording

    Punjab BJP के पूर्व प्रधान Shwet Malik को मिली जान से मारने की धमकी, Police को दी Recording

     

    • अमृतसरः पूर्व पंजाब भाजपा के प्रधान एवं राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक को जान से मारने की धमकियां मिली हैं। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पंजाब भाजपा के चंडीगढ़ कार्यालय में धमकियों से भरा पत्र पहुंचा। वहीं सांसद श्वेत मलिका का कहना है कि उन्हें यह धमकी 3 जुलाई को गौरव नामक व्यक्ति के मोबाइल पर आई थी जिसके बाद गौरव ने उन्हें इसकी सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी परन्तु आज दिन गुजरने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।

    Former Punjab BJP Chief Receives Threat : Complaint Against Voice Message |  Amritsar | पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान को हत्या की धमकी: ऑडियो भेजकर कहा- श्वेत  मलिक को गोली मारनी है,

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधान व पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक को भी धमकियां मिली है और श्वेत मलिक का कहना है कि उन्हें यह धमकी 3 जुलाई को मिली थी और उन्होंने इसकी जानकारी अमृतसर पुलिस को दे दी है। लेकिन अभी तक पुलिस धमकी देने वाले का पता नहीं लगा पाई है। श्वेत मलिक ने बताया कि 3 जुलाई को रात 11.30 बजे उन्हें गौरव नामक युवक का फोन आया। गौरव ने बताया कि उसके पास रंजीत नाम के गैंगस्टर का ऑडियो आया है। वह कह रहा है कि वह गैंगस्टर है और गोलियां चलाता है। श्वेत मलिक को बेड पर लिटाकर गोली मारनी है। गौरव ने मुझे इसकी रिकॉर्डिंग भेजी।

    उन्होंने बताया कि उन्हें मिली रिकार्डिंग में रंजीत नाम का व्यक्ति कह रहा था कि श्वेत मलिक को गोली मारनी है, श्वेत मलिक को जान से मारना है। जिसके बाद उन्होंने रात 1 बजे पुलिस उपायुक्तआलम विजय सिंह को फोन कर पूरी जानकारी दी और ये ऑडियो भी उनके पास भेजा गया। लेकिन श्वेत मलिक ने चिंता जताई कि इस घटना को 5 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन पुलिस एक भी व्यक्ति को नहीं पकड़ पाई है। अगर गैंगस्टर खुलेआम समाज सेवा करने वाले नेताओं को धमका रहे हैं, तो आम जनता का क्या होगा।

    उन्होंने बताया कि डीसीपी ने तुरंत इस शिकायत को अमोलक सिंह को भेज दिया। एसएचओ सिविल लाइन अमोलक सिंह ने भी उन्हें फोन करके आश्वासन दिया कि आरोपी पकड़े जाएंगे। गौरव नाम के व्यक्ति के बारे में पुलिस ने कहा कि वह कुख्यात व्यक्ति है और उसके फोन की डिटेल खंगाली जा रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी रंजीत सिंह के बारे में पता लगाया जा सके।