Punjab में नाका लगाकर खड़ी SHO पर दातर से Attack,आर्मी का जवान Arrested
वहीं पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घायल एसएचओ अमनजोत कौर वेरका थाने में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि अन्य को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती रात अमृतसर के वेरका थाने के अंतर्गत आने वाले गांव मुद्दल में हुई जहां दो गुटों में झगड़ा हो रहा था। जिसकी सूचना किसी ने वेरका थाने को दी थी। जिसके बाद वेरका थाने के एसएचओ एके सोही मौके पर पहुंचीं। रात का समय होने के कारण वह वर्दी में नहीं थीं। इस दौरान एक गुट ने दातर के साथ महिला एसएचओ एके सोही पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर घायल हो गईं। मौके पर साथ पहुंची पुलिस ने तुरंत उन्हें उठाया और अमनदीप अस्पताल ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंडेर ने बताया कि गांव मुद्दल के पेट्रोल पंप के पास दो पार्टियां आपस में लड़ाई कर रही थी। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो अमनजोत कौर पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान उन पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी सुखजीत सिंह फौजी को अरेस्ट कर लिया है। सुखजीत आर्मी में जवान है और छुट्टी पर आया हुआ था। वहीं बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे।







