Tag: PM मोदी इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी

  • देश को मिलने जा रही चौथी वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी,जानें किस रुट पर दौड़ेगी ये ट्रेन…

    देश को मिलने जा रही चौथी वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी,जानें किस रुट पर दौड़ेगी ये ट्रेन…

     

    PM Modi Himachal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Barat Express Train) हरी झंडी दिखाएंगे.

    Vande Barat Train: देश को मिलने जा रही चौथी वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी

    देश को चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरी झंडी दिखाएंगे. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रेन दिल्ली से ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी और इसका परिचालन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिनों में किया जाएगा.

    चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात

    पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. पीएम मोदी 13 अक्टूबर को ऊना पहुंचेंगे और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Barat Express Train) को अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन (Amb Andaura Railway Station) से हरी झंडी देकर रवाना करेंगे.

    वंदे भारत साढ़े पांच घंटे में तय करेगी सफर

    अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली से ऊना के अंब-अंदौरा स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Barat Express Train) अंबाला, चंडीगढ़ और आनंदपुर साहिब में रुकेगी और साढ़े पांच घंटे में दिल्ली से ऊना के बीच का सफर तय करेगी. वंदे भारत ट्रेन दोपहर 1 बजे अंब-अंदौरा से निकलेगी और शाम 6:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी. वहीं, यह ट्रेन दिल्ली से सुबह 5:50 बजे चलेगी और 11:05 बजे अंब-अंदौरा पहुंचेगी.

    पिछले महीने हुई थी तीसरी वंदे भारत की शुरुआत

    पिछले महीने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुजरात में तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Barat Express Train) की शुरुआत की थी. यह ट्रेन गांधीनगर से मुंबई के बीच चलती है. बता दें कि गुजरात में भी इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election 2022) होने हैं.

    पीएम मोदी ऊना को देंगे 7981 करोड़ रुपये की सौगात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 13 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के ऊना दौरे पर जाएंगे और इस दौरान करीब 7981 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम पोदी वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के अलावा ऊना के हरोली में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखेंगे और ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) का लोकार्पण भी करेंगे.