PM मोदी आज करेंगे वंदे भारत का किया उद्घाटन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करने वाले हैं. यह ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच की दूरी महज 5 घंटों में पूरा करेगी. बाकी ट्रेनों को इसमें 7 घंटे का वक्त लगता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करने वाले हैं. पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. इस स्पेशल ट्रेन में सीट रिवाल्विंग है जो 180 डिग्री पर घूम सकती है. यह एग्जीक्यूटिव क्लास की सीट है. इसके अतिरिक्त ट्रेन में कई हाइटेक सुविधाएं हैं जिसमें सीसीटीवी कैमरे से लेकर ऑटोमेटिक डोर सिस्टम और इसके अलावा टॉयलेट भी काफी ज्यादा हाईटेक बनाए गए हैं. इसके अलावा यह ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच की दूरी महज 5 घंटों में पूरा करेगी. बाकी ट्रेनों को इसमें 7 घंटे का वक्त लगता है.







