Tag: Op

  • लुधियाना में होशियरापुर के बुजुर्ग को टिप्पर ने कुचला, दोनों टांगें टूटीं, हालत गंभीर

    You are currently viewing लुधियाना में होशियरापुर के बुजुर्ग को टिप्पर ने कुचला, दोनों टांगें टूटीं, हालत गंभीर

    Hoshirapur elderly man crushed by tipper in Ludhiana, both legs broken, condition critical

    लुधियाना में होशियरापुर के बुजुर्ग को टिप्पर ने कुचला, दोनों टांगें टूटीं, हालत गंभीर

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते जालंधऱ बाइपास चौक पर मंगलवार सुबह उस वक्त भयानक हादसा हो गया, जब एक बुजुर्ग आटो से उतर कर अपने गंतव्य की ओर जाने लगा तो एक रेत से भरे टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी जिसमें उसकी दोनों टांगें बुरी तरह से टूट गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जबकि टिप्पर चालक को लोगों ने काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे में घायल बुजुर्ग की पहचान बलबीर सिंह निवासी गांव भीलोवाल होशियारपुर के रूप में हुई है।

    जानकारी अनुसार घायल बुजुर्ग की पहचान बलबीर सिंह (52) होशियारपुर के गांव भीलोवाल के रूप में हुई है। बलबीर सिंह खेतीबाड़ी का काम करता है। आज वह लुधियाना अपने किसी निजी काम से आए थे। जब वह जांलधर बाईपास नजदीक भौरा चौक कट के पास ऑटो से उतरने लगा तो इस दौरान पीछे से आ टिप्पर ने उसे कुचल दिया।

    जांच अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की हालत बेहद नाजुक है, जिस कारण उसे निजी अस्पताल में पहल के आधार पर भेज दिया है। टिप्पर चालक को काबू कर लिया है। मौके पर मौजूद इलाका निवासी वरिंदर ने बताया कि कुछ बस माफिया के लोगों द्व‌ारा ये कट अनाधिकृत रूप से खुलवाया गया है। इस कट पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही यहां 2 महिलाओं की हादसे में मौत हो हुई थी।