NEET पेपर लीक पर बोली प्रियंका गांधी, कहा 24 लाख युवाओं के भविष्य के साथ एक बार फिर से हुआ खिलवाड़ …
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने NEET एग्जाम का पेपर लीक होने पर कहा कि पिछले दस बरसों से करोड़ों होनहार युवाओं के साथ चल रहा यह सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा है. क्या देश के प्रधानमंत्री इस पर कुछ कहेंगे? युवाओं को बहलाने के लिए संसद में पेपर लीक के खिलाफ कानून पास हुआ था. वह कानून कहां है?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल इलेजिब्लिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी 2024) 5 मई को आयोजित किया. देश भर में हुए नीट एग्जाम 2024 में पेपर लीक होने की खबरों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है. प्रियंका गांधी ने कहा कि एक बार फिर से NEET का पेपर लीक होने की खबरें आ रही हैं. देश के 24 लाख युवाओं के भविष्य के साथ फिर से खिलवाड़ हुआ.
प्रियंका गांधी ने एग्जाम का पेपर लीक होने की खबरों पर आगे सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पिछले दस बरसों से करोड़ों होनहार युवाओं के साथ चल रहा यह सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा है. क्या देश के प्रधानमंत्री इस पर कुछ कहेंगे? युवाओं को बहलाने के लिए संसद में पेपर लीक के खिलाफ कानून पास हुआ था. वह कानून कहां है? लागू क्यों नहीं होता?







