MMS कांडः गिरफ्तार लड़की को ब्लैकमेल कर रहे थे आरोपी..
पंजाब के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी VIDEO लीक मामले में आरोपी छात्रा के मोबाइल से 12 और वीडियो मिले हैं। यह वीडियो उसके ही निकले। इन्हीं वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिसमें उससे यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली दूसरी छात्राओं के नहाते हुए वीडियो मंगवाए गए
।आरोप है कि दोनों ने लड़की से कहा था कि अगर उसने कॉमन वॉशरूम में हॉस्टल की बाकी लड़कियों के वीडियो को शूट कर शेयर नहीं किया तो वे लोग उसके प्राइवेट वीडियो वायरल कर देंगे। पुलिस ने इस केस में तीन लोग अरेस्ट किए हैं, जिसमें 23 साल का युवक आरोपी छात्रा का बॉयफ्रेंड भी बताया गया। वह हिमाचल प्रदेश से है।
पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ विवि में छात्रा की ओर से बाथरूम में कई और लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने के आरोपों की जांच के लिए सोमवार को तीन सदस्यीय एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया, जिसकी सभी सदस्य महिलाएं हैं। इस बीच, मोहाली के खरड़ के एक कोर्ट ने छात्रा समेत तीनों आरोपियों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
अपने वीडियो ब्वॉयफ्रैंड सन्नी को भेजे
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी छात्रा ने अपने यही वीडियो ब्वॉयफ्रैंड सन्नी मेहता को भेजे। सन्नी ने इसके बारे में रंकज को बताया। जिसमें मोहित नाम के एक और आरोपी का नाम उजागर हुआ है। आरोपी छात्रा की गिरफ्तारी के तुरंत बाद भी उसके मोबाइल से उसी का एक अश्लील वीडियो मिला था।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी छात्रा ने सन्नी मेहता के प्यार में पड़कर अपने अश्लील वीडियो उसे भेज दिए। जिसके बारे में सन्नी ने अपने दोस्त रंकज वर्मा को बताया। इसमें कुछ और दोस्त भी शामिल होने की आशंका है। यह सब आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल करने लगे। उससे यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली दूसरी छात्राओं के अश्लील वीडियो की डिमांड शुरू कर दी गई।
जब छात्रा ने मना किया तो उसे ब्वॉयफ्रैंड को भेजे उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। आरोपी छात्रा से जब दूसरी छात्राओं ने पूछताछ की थी तो उसने तब भी कहा कि उस पर दबाव था। उसने वॉट्सऐप पर रंकज वर्मा की फोटो दिखाई कि यह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। हालांकि लड़की के इस दावे की भी पुलिस जांच कर रही है।







