Tag: Ludhiana में  फोन पर बात करते समय दूसरी मंजिल से गिरा व्यक्ति

  • Ludhiana में  फोन पर बात करते समय दूसरी मंजिल से गिरा व्यक्ति,हुई मौत..

    You are currently viewing Ludhiana में दर्दनाक हादसा, फोन पर बात करते समय दूसरी मंजिल से गिरा व्यक्ति, Death

    Tragic accident in Ludhiana, person fell from second floor while talking on phone, died

    Ludhiana में  फोन पर बात करते समय दूसरी मंजिल से गिरा व्यक्ति,हुई मौत..

     

    • लुधियानाः लुधियाना के अन्तर्गत आते गीता नगर स्थित ताजपुर रोड पर उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया, जब यहां छत पर फोन सुनते हुए टहलते समय एक व्यक्ति का अचानक से पैर स्लिप हो गया और वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाके के लोग तुरंत उपचार के सिविल अस्पताल लेकर आए लेकिन जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान विमलेश कुमार के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक के पड़ोसी राम कृष्ण ने बताया कि विमलेश धागा मिल में वेंडर चलाने का काम करता था और 7 साल से लुधियाना में रह रहा था। उसके दो बच्चे है और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पड़ोसी ने बताया कि विमलेश आज सुबह छत पर टहल रहा था और उसे किसी का फोन आया हुआ था। फोन सुनते समय अचानक से उसका पैर स्लिप हो गया और विमलेश दूसरी मंजिल से पड़ोसियों की छत की पहली मंजिल पर गिर गया।

    खून से लथपथ हालत में विमलेश को इलाके के लोग तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए, लेकिन जहां डॉक्टरों ने विमलेश को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।