Tag: Jalandhar में अकाली दल की उम्मीदवार Aam Aadmi Party में हुई शामिल

  • Jalandhar में अकाली दल की उम्मीदवार Aam Aadmi Party में हुई शामिल, CM भगवंत मान ने पार्टी में किया स्वागत

     Jalandhar में अकाली दल की उम्मीदवार Aam Aadmi Party में हुई शामिल, CM भगवंत मान ने पार्टी में किया स्वागत

     

    •  जालंधरः जालंधर वेस्ट हल्के में होने जा रहे उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर शुरू हो गया है। जिसके तहत अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर ने शिअद को बड़ा झटका देते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया, इससे पहले सुरजीत कौर ने सीएम मान के साथ मुलाकात की जिसेक बाद उन्होंने यब फैसला लिया।

    वहीं, इस मौके सीएम मान ने शिअद उम्मीदवार को पार्टी में शामिल करवाने के बाद कहा कि मैं बहन जी को सरकार में अच्छी जिम्मेदारी दूंगा। जिस लेवल पर भी होगा, हम सरकार में सुरजीत कौर को जगह देंगे। बता दें कि सुरजीत कौर सुखबीर बादल की प्रधानगी वाले शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भी भर चुकी है और जालंधर सीट पर 10 सितंबर को मतदान होना है।

    जिक्रयोग्य है कि आम आदमी पार्टी ने जालंधर वेस्ट हल्के से BJP के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के बेटे मोहिंदर भगत को अपना उम्मीदवार बनाया है। बताया जा रहा है कि सुरजीत कौर का अकाली दल को छोड़ने के पीछे की वजह अकाली दल में आई फूट बताई जा रही है, वहीं एक दूसरा बड़ा कारण यह है कि अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने बयान जारी कर कहा था कि जालंधर उपचुनाव में जिस उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया है, अकाली दल उसका समर्थन नहीं करेगा। वह उम्मीदवार बीबी जागीर कौर ने बनाया है, इस बारे में पार्टी नेतृत्व से पूछा ही नहीं गया है।