Tag: Jalandhar Police के हाथ लगी बड़ी सफलता

  • Jalandhar Police के हाथ लगी बड़ी सफलता, Retired Headmaster से फिरौती मांगने वालों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर…

    You are currently viewing Jalandhar Police के हाथ लगी बड़ी सफलता, Retired Headmaster से फिरौती मांगने वालों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर…

    Jalandhar Police got a big success, arrested those who demanded ransom from the retired headmaster, read the full news…

    Jalandhar Police के हाथ लगी बड़ी सफलता, Retired Headmaster से फिरौती मांगने वालों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर…

    • जालंधर : अपराधियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जालंधर में एक सेवानिवृत्त हेडमास्टर से 20 लाख रुपए फिरौती मांगने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अमेरिका में बैठे हरप्रीत सिंह नाम के व्यक्ति के टच में थे और उसी के कहने पर उन्होंने उक्त घटना को अंजाम दिया था।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हरशरण सिंह निवासी अर्बन एस्टेट जालंधर ने शिकायत दी थी कि उससे 20 लाख रुपए फिरौती मांगने को लेकर एक कॉल आया है और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। जांच में मुख्य आरोपी की पहचान जालंधर के खुरता किंगरा के रहने वाले हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है जो इस वक्त अमेरिका में है। उन्होंने बताया कि इसके बाद आधी रात को 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उनके घर पर पथराव भी किया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पीड़ित हरशरण सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन-7 जालंधर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि हरप्रीत ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए हथियारों की फोटो भेजकर फिरौती मांगी थी और 3 अज्ञात युवकों को उसके घर पर पथराव करने के लिए भेजा था और जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान करन थापर निवासी बस्ती दानिशमंदा जालंधर और जतिन सहदेव निवासी मखदूमपुरा, अभिमन्यु उर्फ ​​मनु निवासी गुजराल नगर निजाम नगर को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है।

  • Jalandhar Police के हाथ लगी बड़ी सफलता, आतंकी Lakhbir Landa के पांच साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    You are currently viewing Jalandhar Police के हाथ लगी बड़ी सफलता, आतंकी Lakhbir Landa के पांच साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    Big success for Jalandhar Police, five associates of terrorist Lakhbir Landa arrested along with weapons

    Jalandhar Police के हाथ लगी बड़ी सफलता, आतंकी Lakhbir Landa के पांच साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

     

    •  जालंधरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत Jalandhar Commissionerate Police को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कनाडा में छिपे कुख्यात आतंकी लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा के 5 और साथियों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी Punjab DGP Gaurav Yadav ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब तक इस गिरोह के 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी कई जिलों में हत्या, जबरन वसूली और कई जघन्य अपराधों में शामिल है।

    गौरतलब है कि Jalandhar Police लखबीर सिंह उर्फ लांडा के साथियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए गत काफी दिनों से जुटी हुई है। 30 जून को पुलिस ने गिरोह के पांच मेंबरों को गिरफ्तार किया था। उस समय पता चला था कि आरोपी पाकिस्तान से आने वाले हथियारों और नशे की तस्करी में शामिल थे और उनसे कई हथियार भी बरामद हुए थे। वहीं, अब पुलिस ने उक्त पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, Police ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।