Tag: Jalandhar पुलिस थाने में DGP गौरव यादव का औचक निरीक्षण

  • Jalandhar पुलिस थाने में DGP गौरव यादव का औचक निरीक्षण, थाना Rama Mandi में कार्यों का लिया जायजा

    You are currently viewing Jalandhar पुलिस थाने में DGP गौरव यादव का औचक निरीक्षण, थाना Rama Mandi में कार्यों का लिया जायजा

    Jalandhar पुलिस थाने में DGP गौरव यादव का औचक निरीक्षण, थाना Rama Mandi में कार्यों का लिया जायजा

    • जालंधर : पंजाब के DGP गौरव यादव आज अचानक जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाना रामामंडी में पहुंच कर निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद पुलिस मुलाजिमों से बातचीत की और उनसे थाने के अंदर चल रहे केसों की जानकारियां प्राप्त की। DGP गौरव यादव के साथ इस मौके पर पर Jalandhar के तमाम बड़े सीनियर अधिकारी भी साथ पहुंचे।

    बताया जा रहा है कि आज सुबह जब डीजीपी गौरव यादव के जालंधर पहुंचने की सूचना मिली तो पूरे जिले में पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए। थाने में मौजूद पुलिस कर्मचारियों से DGP गौरव यादव ने बातचीत की और उन्हें आदेश दिए कि कार्रवाई में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जाए। इस दौरान उनके साथ पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा DCP आदित्य, ACP निर्मल, ज्वाइंट CP संदीप शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

    बता दें कि DGP गौरव यादव ने जालंधर से पहले Ludhiana में निरीक्षण किया था। जहां पर उन्होंने उद्योगपतियों के साथ बैठक कर उनसे फीडबैक लिया था और भविष्य में क्राइम पर काबू पाने की बात कही थी। डीजीपी गौरव यादव ने था कहा कि पंजाब में जल्द ही 10 हजार पुलिस की नई भर्तियां होने जा रही है। लुधियाना में एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि 14 नई पीसीआर गाड़ियां रवाना की गई है और आने वाले समय में पंजाब के विभिन्न जिलों में गाड़ियां दी जाएंगी।