Tag: Jalandhar के इस क्षेत्र में तेंदुआ आने से फैली दहशत

  • Jalandhar के इस क्षेत्र में तेंदुआ आने से फैली दहशत की खबर; निकली अफवाह..

    Jalandhar के इस क्षेत्र में तेंदुआ आने से फैली दहशत की खबर; निकली अफवाह..

     

    Panic due to arrival of leopard in Deol Nagar

     

     

    जालंधर : न्यू देओल नगर से एक अजीब सी घटना होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार वहां पर आज सुबह 5 बजे तेंदुआ आने की खबर मिली है। इस सूचना के मिलते ही पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया।

    वहीं वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तेंदुए जैसा जानवर इलाके में घूमने की वीडियो दिखाई दी। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ सडक़ किनारे घूमता नजर आ रहा है। मगर वह अब कहां गया इस बात की पुष्टि इलाकावासियों को नहीं हो पा रही है। ऐसे में वहां रहने वाले लोगों में दहशत भरा माहौल बना हुआ है, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की गई कि क्या यह सच में तेंदुआ ही था या अन्य कोई जानवर है।

    सीसीटीवी में कैद हुई वीडियो के बारे में वन विभाग के रिटायर्ड अफसर ने इस वीडियो को देख एक सोशल मीडिया चैनल से बात करते हुए बताया की यह जानवर तेंदुआ ना होकर बिल्ली होने के ज्यादा आसार हैं इसलिए क्षेत्रवासियों को किसी भी तरह से डरने करने की आवश्यकता नहीं