Tag: Jalandhar उपचुनाव के लिए BSP ने अपने उम्मीदवार का किया ऐलान

  • Jalandhar उपचुनाव के लिए BSP ने अपने उम्मीदवार का किया ऐलान, पढ़ें किसे मिली टिकट…

    You are currently viewing Jalandhar उपचुनावः BSP ने अपने उम्मीदवार का किया ऐलान, पढ़ें किसे मिली टिकट…

    Jalandhar by-election: BSP announced its candidate, read who got the ticket…

    Jalandhar उपचुनाव के लिए BSP ने अपने उम्मीदवार का किया ऐलान, पढ़ें किसे मिली टिकट…

     

    • जालंधरः Jalandhar West विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में Bahujan samaj party ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने जालंधर वेस्ट से Binder Lakha पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट देकर मैदान में उतारा है।

    यह घोषणा BSP के प्रदेश प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी ने की है। उन्होंने कहा कि वह करीब 25 सालों से पार्टी के संगठन के लिए विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि BSP प्रत्याशी का नामांकन पत्र आज ही दाखिल किया जाएगा।

    बता दें कि Jalandhar West विधानसभा सीट को लेकर बुधवार को लखनऊ में पार्टी की सुप्रीमो Mayawati ने मीटिंग की थी। मीटिंग में पार्टी के प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी शामिल हुए थे और इस मौके हर मुद्दे पर मंथन किया था। साथ ही तय किया था कि पार्टी की तरफ से उप चुनाव में कैंडिडेट उतारा जाएगा इसके बाद आज सुबह पार्टी की मीटिंग हुई जिसमें सारी चीजों पर मंथन करने के बाद Binder Lakha को टिकट दी गई है।

    जिक्रयोग्य है कि Aam Aadmi Party के विधायक रहे शीतल अंगुराल द्वारा लोकसभा चुनावों के दौरान अपने पद से इस्तीफा देते हुए भाजपा को ज्वाइंन कर लिया था। जिसके बाद जालंधर वेस्ट से सीट खाली हो गई थी। जिसेक चलते 10 July को Jalandhar West हलके में उपचुनाव होने जा रहे है।