Tag: Jalandhar के रहने वाले युवक की Death पत्नी और बच्चे Injured

  • Hoshiarpur में बेकाबू ही कर कार ट्रक से टकराई, Jalandhar के रहने वाले युवक की Death पत्नी और बच्चे Injured

    You are currently viewing Hoshiarpur में बेकाबू कार ट्रक से टकराई, Jalandhar निवासी युवक की Death पत्नी और बच्चे Injured

    Uncontrolled car collides with truck in Hoshiarpur, Jalandhar resident youth dies, wife and children injured

    Hoshiarpur में बेकाबू ही कर कार ट्रक से टकराई, Jalandhar के रहने वाले युवक की Death पत्नी और बच्चे Injured

     

    • आदमपुर : महानगर के अंतर्गत आते आदमपुर के कठार इलाके में इस वक्त भीषण हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें कार चालक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी तथा 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार होशियारपुर से जालंधर की तरफ आ रही एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई, जिसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी तथा दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान रुपिंदरजीत सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी बेअंत नगर जालंधर के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान मृतक की पत्नी नेहा रानी और बच्चे प्रभनूर और लवलीन कौर के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार के पीछे अपनी गाड़ी में आ रहे शिरोमणि अकाली दल बादल के सीनियर नेता धर्मपाल लेसड़ीवाल ने दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हुए लोगों को तुरंत कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया दिया यहां डाक्टरों ने रुपिंदरजीत सिंह को मृतक करार दिया और दुर्घटना के दौरान घायल हुए अन्यों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जालंधर के निजी अस्पताल रैफर कर दिया है, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।