IIM कैंपस में घुसकर निहंग ने मचाया उत्पात, सुरक्षाकर्मी से की मारपीट; छात्रों -मैनेजमेंट को दी तलवार से काटने की धमकी
बता दें कि यह घटना इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के खंडवाला स्थित कैंपस की है। छात्रों के अनुसार बीते मंगलवार को जब वे कैंपस से हॉस्टल की ओर जा रहे थे, उसी समय एक सिख निहंग बाना पहनकर और हाथ में तलवार लेकर घुसा और आते ही निहंग ने सबसे पहले गेट पर खड़े सुरक्षा गार्ड को जमकर पीटा और उसके बाद उसे डरा धमका कर कैंपस में आ गया। कैंपस में उसने हर किसी को जान से मारने की धमकी दी इसके बाद वह एक बस में चढ़ गया, जहां उसने स्टूडेंट्स, स्टाफ और बस चालक को धमकाया।
छात्रों ने कहा कि वे लोग और स्टाफ कैंपस के अंदर सिगरेट नहीं पी सकते इसके चलते विद्यार्थी कैंपस के बाहर जाकर शराब पीते हैं जिससे उसे ऐतराज है। इसके बाद निहंग ने सिगरेट पीने वालों के हाथ काटने की धमकी दी।
वहीं, इस घटना के बाद IIM अमृतसर में डर का माहौल पाया जा रहा है और विद्यार्थियों ने कुछ दिन कैंपस के बाहर न निकलने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया पर पुलिस से मांग की है कि निहंग सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि कैंपस में सुरक्षाकर्मियों की संख्या को बढ़ा दिया गया है और अमृतसर पुलिस को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।







