Golden Temple के Account ब्रांच में दो कर्मचारियों में चली तलवारें, एक की हुई मौत..
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एसजीपीसी के धर्म प्रचार के कर्मचारी सुखबीर सिंह ने अकाउंट ब्रांच के सेवादार दरबारा सिंह पर तलवार से हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, खाने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुखबीर सिंह ने दरबारा सिंह पर तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया, जिसे तुरंत गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।
वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुखबीर सिंह मौके से फरार हो गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं, प्यारा सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू करदी है। वहीं उसकी तलाशमें लगातार छापामारी कर रही है।







