Tag: Delhi के अस्पताल में चल रहा था इलाज

  • पूर्व MLA और वरिष्ठ Akali leader दर्शन सिंह शिवालिक के बेटे का निधन, Delhi के अस्पताल में चल रहा था इलाज

    You are currently viewing पूर्व MLA और वरिष्ठ Akali leader दर्शन सिंह शिवालिक के बेटे का निधन, Delhi  के अस्पताल में चल रहा था इलाज

    Son of former MLA and senior Akali leader Darshan Singh Shivalik passes away, undergoing treatment in Delhi hospital

    पूर्व MLA और वरिष्ठ Akali leader दर्शन सिंह शिवालिक के बेटे का निधन, Delhi के अस्पताल में चल रहा था इलाज

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते बरेवाल रोड में उस वक्त शोक की लहर फैल गई, जब शहर के पूर्व विधायक तथा अकाली दल के वरिष्ठ नेता दर्शन सिंह शिवालिक के बेटे हरप्रीत सिंह का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हरप्रीत लीवर की बीमारी से पीड़ित था तथा वह दिल्ली के एक अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से उपचाराधीन था। हरप्रीत की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार लुधियाना के पूर्व विधायक और अकाली दल के वरिष्ठ नेता दर्शन सिंह शिवालिक के बेटे हरप्रीत सिंह शिवालिक काआज दिल्ली में निधन हो गया है। हरप्रीत को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हरप्रीत शिवालिक अपने पिता दर्शन सिंह शिवालिक के साथ लगातार राजनीति में भी सक्रिय थे। वह अक्सर अकाली दल की युवा गतिविधियों में सक्रिय तौर पर भाग लेते रहते थे।

    बताया जा रहा है कि हरप्रीत पिछले कुछ समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे तथा उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। हरप्रीत की मौत के बाद जहां परिवार में मातम पसरा है, वहीं हलका गिल के शिअद समर्थकों में भी शोक की लहर है। हरप्रीत का पार्थिव शरीर आज लुधियाना के बरेवाल रोड स्थित उनके घर लाया जाएगा। उम्मीद है कि कल हरप्रीत का अंतिम संस्कार किया जाएगा। हरप्रीत की मौत पर शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने परिवार के साथ गहरा शोक व्यक्त किया है।