Tag: CRPF काफिले पर हमले के मास्टरमाइंड आतंकी अदनान की गोलियां मारकर हत्या..

  • CRPF काफिले पर हमले के मास्टरमाइंड आतंकी अदनान की गोलियां मारकर हत्या..

     CRPF काफिले पर हमले के मास्टरमाइंड आतंकी अदनान की गोलियां मारकर हत्या..

     

    कराची : भारत के एक और दुश्मन की पड़ोसी देश पाकिस्तान में मौत हो गई है। लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अदनान अहमद उर्फ हंजला अदनान की कराची में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलवारों ने अंजाम हंजला के सेफ हाउस के बाहर ही चार गोलियां मारकर आतंकी को मौत के घाट उतारा है।

    बता दें कि लश्कर आतंकी हंजला अदनान 2016 में पंपोर में CRPF के काफिले पर हुए हमले का मास्टमांइड था। इस आतंकी हमले में CRPF के आठ जवान शहीद हो गए थे जबकि, 22 जवान घायल हुए थे। इसके अलावा हंजला ने 2015 में जम्मू के उधमपुर में भी BSF के काफिले पर हमला करवाया था। इस हमले में 2 जवान शहीद हुए थे जबकि 13 जवान घायल हुए थे। हंजला अदनान लश्कर चीफ हाफिज सईद का बेहद करीबी था।