Tag: Crime : जालंधर में दिवाली की रात पति की हत्या

  • Crime : जालंधर में दिवाली की रात पति की हत्या

    You are currently viewing Crime : जालंधर में दिवाली की रात पति की हत्या

    Crime : जालंधर में दिवाली की रात पति की हत्या

    वारदात लांबड़ा के गांव ललिया खुर्द में हुई है। दीपावली की रात एक पत्नी ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान मस्सी मसूर के रूप में हुई है। जोकि 4 बच्चों का पिता था। मृतक गरीब परिवार से तालुका रखता था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

    थाना लांबड़ा के एसएचओ अमन सैनी ने बताया कि देर रात पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई थी। जिसके बाद गुस्से में आई पत्नी ने फावड़े से पति के सिर पर कई वार किए। वारदात के बाद महिला बच्चों को छोड़कर फरार हो गई थी। एसएचओ अमन सैनी ने बताया कि सिर पर चोट लगने के कारण पति का काफी खून बह गया था। जिसके चलते ही उसकी मौत हुई है। फिलहाल शव का जालंधर के सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं, फरार चल रही पत्नी की तलाश में टीमें रेड कर रही हैं।