Tag: Coronavirus: मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान पर पूरी तरह प्रतिबंध

  • Coronavirus: मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान पर पूरी तरह प्रतिबंध, हरिद्वार प्रशासन का बड़ा फैसला

    Coronavirus: मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान पर पूरी तरह प्रतिबंध, हरिद्वार प्रशासन का बडा फैसला

    हर की पौड़ी के इलाके में एंट्री पर भी बैन लगा दिया गया है. दूसरे जिलों के श्रद्धालुओं को किसी भी स्थिति में हरिद्वार आने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

    • हरिद्वार में श्रद्धालु नहीं लगा पाएंगे आस्था की डुबकी
    • आदेश नहीं मानने पर महामारी एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
    • देश में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 1 लाख 68 हजार से ज्यादा केस

    हरिद्वार: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन (Haridwar Administration) ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर होने वाले गंगा स्नान पर रोक लगा दी है. हरिद्वार (Haridwar) के डीएम विनय शंकर पांडे ने इसके लिए आदेश जारी किया है. इसके साथ ही हर की पौड़ी (Har Ki Pauri) के इलाके में एंट्री को भी बैन कर दिया गया है. 14 जनवरी को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हरिद्वार में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा.

    कोरोना के मद्देनजर हरिद्वार प्रशासन ने लिया फैसला

    हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडे की तरफ से जारी किए गए आदेश में लिखा है कि हर साल की तरह इस साल भी 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार है. लेकिन कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर और नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान पर रोक लगाई जा रही है. कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है.

    श्रद्धालुओं के हरिद्वार आने पर लगी रोक

    गंगा स्नान पर रोक के अलावा इस दौरान दूसरे राज्यों और जिलों से श्रद्धालुओं के हरिद्वार आने पर भी रोक रहेगी. किसी भी स्थिति में उन्हें हरिद्वार आने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके अलावा ये भी निर्देश दिया गया है कि कोविड-19 से संक्रमण से बचाव और जागरूकता के संबंध में पहले की तरह प्रचार-प्रसार किया जाएगा.