Corona के नए वैरियंट BF.7 के कारण IMA ने जारी की गाइडलाइंस, शादी समारोह और रैलियों को टाला जाए- मास्क जरूर लगाएं
नई दिल्ली : देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी ने एक बार फिर चिंता बढ़ा रही है। नए वैरियंट BF.7 के मरीज मिलने से यह चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। संक्रमितों की संख्या और न बढ़े इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों समेत मेडिकल संस्थान भी एक्शन में आ गए हैं।
इसी दिशा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आज कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एडवाइजरी जारी की है। जो इस प्रकार है:-
– मास्क लगाएं
– साबुन से हाथ धोएं या Sanitizer का इस्तेमाल करें।
– सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
– शादी, पार्टी, मेले जैसी पब्लिक गैदरिंग से बचें।
– संभव हो तो अंतरराष्ट्रीय यात्रा से परहेज करें।
– सर्दी, खांसी, जुकाम समेत Covid जैसे किसी लक्षण पर टेस्ट करवाएं और
वैक्सीनेशन का ध्यान रखें।
– सरकारी गाइडलाइन का पालन करें।
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 185 नए मामले आए। कोरोना की स्थिति को देखते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मीटिंग की। इससे पहले बुधवार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी एक उच्चस्तरीय मीटिंग की थी।








