Chandigarh के Elante Mall में टॉय ट्रेन पलटने से बच्चे की मौत, बाल-बाल बचा चचेरा भाई
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, Police ने टॉय ट्रेन को जब्त कर लिया है। मृतक बच्चे की पहचान नवांशहर निवासी शहबाज (11) के रूप में हुई।
इस संबंधी जतिंदर पाल सिंह निवासी नवांशहर ने Police को दी शिकायत बताया कि वह बीते शनिवार अपने 2 बच्चों, पत्नी और चचेरे भाई नवदीप के परिवार के साथ शनिवार को Chandigarh घूमने आया था। शनिवार रात करीब 8 बजे दोनों परिवार के सदस्य घूमने और शॉपिंग करने Elante Mall पहुंच गए। मॉल के अंदर ग्राउंड फ्लोर पर बेटा शहबाज और नवदीप का बेटा टॉय ट्रेन देखने के बाद उसमें झूला लेने के लिए कहने लगे। जतिंदर और नवदीप दोनों बच्चों को टॉय ट्रेन में झूला देने के लिए तैयार हो गए।
जतिंदर पाल ने बताया कि उन्होंने दोनों बच्चों की राइड के लिए 400 रुपए दिए, लेकिन ऑपरेटर ने पर्ची नहीं दी। उन्होंने बताया कि शहबाज और दूसरा बच्चा टॉय ट्रेन के सबसे पिछले डिब्बे में बैठ गए। ऑपरेटर सौरव टॉय ट्रेन में बैठे बच्चों को झूला दिलाने के लिए ट्रेन केground floor पर चक्कर लगाने लगा। इस दौरान ट्रॉय ट्रेन का संतुलन अचानक बिगड़ने पर सबसे पीछे वाला डिब्बा पलट गया जिस कारण बच्चे का सिर डिब्बे की खिड़की से निकलकर फर्श पर जोर से लगा। सिर में चोट लगने से खून आने लगा, जबकि नवदीप का बच्चा बाल-बाल बच गया। जिसके बाद शाहबाज को तुरंत उपचार के लिए hospital में भर्ती करवाया गया लेकिन जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Industrial Area थाना Police ने जतिंदर पाल की शिकायत पर टॉय ट्रेन ऑपरेटर बापू धाम निवासी सौरभ और कंपनी के मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है और Police ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।







