Tag: CCTV में खौफनाक घटना कैद

  • मॉर्निंग वॉक के दौरान प्रोफेसर को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर 10 फुट दूर गिरे प्रोफेसर, CCTV में खौफनाक घटना कैद

    मॉर्निंग वॉक के दौरान प्रोफेसर को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर 10 फुट दूर गिरे प्रोफेसर, CCTV में खौफनाक घटना कैद

     

    गाजियाबाद : गाजियाबाद की एक सोसायटी में मॉर्निंग वॉक कर रहे प्रोफेसर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी दी है। इसके बाद बेकाबू कार ने पार्किंग में खड़ी कई और बाइकों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। प्रोफेसर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

    सोसाइटी के अंदर टक्कर इतनी तेज थी की प्रोफेसर 10 फीट दूर जा कर गिरे। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की आम्रपाली एम्पायर सोसाइटी में ये हादसा 3 दिसंबर को हुआ, लेकिन इस मामले में प्रोफेसर पंकज गोयल की पत्नी सुकीर्ति गोयल ने 8 दिसंबर को एफआईआर कराई है। 3 दिसंबर की सुबह 7 बजे पंकज गोयल, पत्नी सुकीर्ति गोयल व एक अन्य रेजिडेंट्स के साथ सोसाइटी के अंदर मॉनिर्ंग वॉक कर रहे थे। इस दौरान एक कार तेजी से गेट के अंदर घुसती है और सड़क के सबसे दाएं तरफ चल रहे पंकज गोयल को टक्कर मार देती है।