Tag: CBSE 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं में डीपीएस की तान्या सिंह को 500/500 मार्क्स

  • CBSE 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं में डीपीएस की तान्या सिंह को 500/500 मार्क्स, देखिए पूरी मार्कशीट

    CBSE 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं में डीपीएस की तान्या सिंह को 500/500 मार्क्स, देखिए पूरी मार्कशीट

    CBSE Board 12th Result 2022 Declared : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को कक्षा 12 टर्म-2 परीक्षा में डीपीएस की छात्र तान्या सिंह ने 500/500 स्कोर हासिल कर जिले का नाम रोशन कि

    CBSE 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं में डीपीएस की तान्या सिंह को 500/500 मार्क्स, देखिए पूरी मार्कशीट
    CBSE 12th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं परीक्षा 2022 के परिणाम 22 जुलाई 2022 को घोषित कर दिए गए। सीबीएसई की ओर इस साल टॉपर्स लिस्ट  जारी नहीं की गई लेकिन बुलंदशहर डीपीएस की छात्र तान्या सिंह ने 99.99 स्कोर हासिल कर जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। तान्या सिंह बुलंदशहर के डीपीएस की छात्रा हैं। तान्या सिंह के रिजल्ट में बेस्ट ऑफ फाइव की बात करें तो उन्हें 500/500 मार्क्स हासिल हुए हैं। तान्या सिंह पूरी मार्कशीट भी आगे देख सकते हैं।

    डीपीएस छात्र तान्या सिंह के विषयवार मार्क्स:
    विषय——————————लिखित —प्रायोगिक–योग
    अंग्रेजी (English Core)————80 ———-20—-100
    इतिहास (History)——————-80 ———–20—-100
    राजनीति शास्त्र (Political Science)–78 ——–20—-98
    भूगोल (Geography)—————-70 ———-30—-100
    अर्थशास्त्र (Economics)————-80 ———20—-100
    हिन्दी संगीत गायन (Hindi Music Vocal)-30 —–70—-100

    आईएएस बनना चाहती हैं टॉपर तान्या-
    टॉपर तान्या सिंह ने  मीडिया से बात करते  हुए  बताया कि उनकी सफलता के पीछे स्कूल के शिक्षकों और प्रिंसिपल की मेहनत है। जिन्होंने छात्रों के साथ कड़ी मेहनत की और समेशा सपोर्ट किया। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं की तैयारी के लिए वह प्रतिदिन अपना टार्गेट फिक्स करती और वह पूरा करने  के बाद ही सोती थीं। उन्होंने कहा कि जब तक उनका टार्गेट पूरा नहीं हो जाता चाहे कितना भी टाइम लगे वह सोती नहीं थीं। तान्या आगे किस फील्ड में करियर बनाना चाहिती हैं? इस प्रश्न पर उन्होंने  कहा कि वह आगे यूपीएससी परीक्षा पास करना चाहेंगी क्योंकि बचपन से उनका सपना है कि वह एक आईएएस अधिकारी बनें। उन्होंने बताया कि उनके घरवालों ने भी बहुत सपोर्ट किया। घर में तैयारी के दौरान किसी ने भी कभी भी डिस्टर्ब नहीं किया।